नगर पंचायत गढ़ीनेगी चुनाव 4671 में से 2160 मतदाताओं ने डाला वोट, बूथों पर सुबह से दिखा उत्साह

IMG 20260609 WA0063 scaled

गढ़ीनेगी नगर पंचायत चुनाव में मतदाताओं का उत्साह लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। दोपहर 12 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार नगर पंचायत क्षेत्र में कुल 46.24 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।जानकारी के मुताबिक सेक्टर-01 में 12 बजे तक 841 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि सेक्टर-02 में 1319 मतदाताओं ने मतदान किया। इस प्रकार दोनों सेक्टरों को मिलाकर कुल 2160 वोट डाले जा चुके हैं।नगर पंचायत गढ़ीनेगी में कुल 4671 मतदाता हैं। मतदान केंद्रों पर महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की अच्छी भागीदारी देखने को मिल रही है। सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है।प्रशासन को उम्मीद है कि दिन बढ़ने के साथ मतदान प्रतिशत में और बढ़ोतरी होगी। गढ़ीनेगी की जनता अपने नगर पंचायत के भविष्य का फैसला करने के लिए बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा ले रही है।

समय बोल रहा न्यूज, गढ़ीनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *