गढ़ीनेगी नगर पंचायत चुनाव: 9 जून को मतदान, जिलाधिकारी ने घोषित किया सवेतन सार्वजनिक अवकाश

IMG 20260608 WA0079

जसपुर 08 जून 2026 (समय बोल रहा)

नगर पंचायत गढ़ीनेगी के सामान्य निर्वाचन-2026 के तहत 9 जून (मंगलवार) को होने वाले मतदान को देखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ऊधमसिंहनगर ने महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के अनुसार नगर पंचायत गढ़ीनेगी क्षेत्र में निवास करने वाले तथा शासकीय, अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, अर्द्ध-निकायों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत कर्मचारियों, कारीगरों एवं मजदूरों को मतदान करने के लिए सवेतन सार्वजनिक अवकाश प्रदान किया जाएगा।

इसके साथ ही मतदान दिवस पर निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी बैंक, कोषागार तथा उप-कोषागार भी बंद रहेंगे।जिला प्रशासन ने मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *