IMG 20260914 WA0023

किसानों के लिए जरूरी सूचना: धान की सरकारी खरीद के लिए पंजीकरण शुरूकिसानों के लिए महत्वपूर्ण खबर

समय बोल रहा डेस्क 14 सितंबर 2026 (समय बोल रहा) खरीफ विपणन सत्र 2026-27 के तहत धान की सरकारी खरीद के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। किसानों को सरकारी खरीद का लाभ लेने के लिए निर्धारित समय के भीतर अपना पंजीकरण कराना होगा।किसान ‘भारत खरीद’ ऐप के माध्यम से अपने मोबाइल से स्वयं…

Read More
देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने कांग्रेस पार्टी के सभी संगठनात्मक पदों से इस्तीफा दे दिया है। हरीश रावत के इस बड़े फैसले के बाद उत्तराखंड के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। शुक्रवार को हरीश रावत के पूर्व ओएसडी चंदन सिंह जीना के घर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के बाद प्रदेश की सियासत में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया था। इसी बीच हरीश रावत ने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट साझा कर कांग्रेस में अपने संगठनात्मक पदों से हटने की घोषणा की। हरीश रावत ने अपनी पोस्ट में कहा कि कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष कर रही है और उनके किसी भी कृत्य की वजह से पार्टी के इस संघर्ष में कोई कमजोरी नहीं आनी चाहिए। इसी कारण उन्होंने संगठनात्मक जिम्मेदारियों से हटने का फैसला लिया है। भर्ती मामलों को लेकर भी रखी अपनी बात पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने कार्यकाल के दौरान हुई सरकारी भर्तियों का जिक्र करते हुए कहा कि उनके तीन वर्ष के कार्यकाल में 42 हजार से अधिक सरकारी पदों पर भर्तियां हुईं। उन्होंने कहा कि नियुक्तियों और परीक्षाओं में किसी भी तरह की गड़बड़ी राज्य के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। हरीश रावत ने यह भी कहा कि यदि उनके कार्यकाल के दौरान जाने-अनजाने में कोई ऐसी चूक हुई हो, जिससे राज्य के युवाओं के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा हो, तो वह इसके लिए उत्तराखंड की जनता से क्षमा मांगते हैं। जांच एजेंसियों को प्रमाण देने की अपील हरीश रावत ने सार्वजनिक अपील करते हुए कहा कि यदि किसी व्यक्ति के पास भर्ती मामलों में उनकी संलिप्तता या हस्तक्षेप से जुड़े कोई प्रमाण हैं तो वे उन्हें CBI, ED या राज्य पुलिस को उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि यदि उनसे कोई चूक हुई है तो कानून के अनुसार उन्हें दंड मिलना चाहिए। चुनाव से पहले बड़ा सियासी घटनाक्रम उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले हरीश रावत का कांग्रेस के सभी संगठनात्मक पदों से इस्तीफा देना पार्टी के लिए बेहद अहम घटनाक्रम माना जा रहा है। उनके फैसले के बाद राजनीतिक गलियारों में बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। अब नजर इस बात पर है कि हरीश रावत के इस फैसले का आगामी विधानसभा चुनाव और कांग्रेस की चुनावी रणनीति पर क्या असर पड़ता है।

BIG BREAKING पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा

उत्तराखंड की सियासत में बड़ा सियासी घटनाक्रम, राजनीतिक गलियारों में मची हलचल देहरादून 12 सितंबर 2026 (समय बोल रहा) उत्तराखंड की राजनीति से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने कांग्रेस पार्टी के सभी संगठनात्मक पदों से इस्तीफा दे दिया है।…

Read More
गढ़ीनेगी नगर पंचायत में 4 सभासद नामित, शासन ने जारी की अधिसूचना

गढ़ीनेगी नगर पंचायत में 4 सभासद नामित, शासन ने जारी की अधिसूचना

गढ़ीनेगी 09 सितंबर 2026 (समय बोल रहा) नगर पंचायत गढ़ीनेगी को लेकर उत्तराखंड शासन की ओर से महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है। शहरी विकास अनुभाग-03 द्वारा जारी अधिसूचना के तहत नगर पंचायत गढ़ीनेगी में चार नामित सभासदों की नियुक्ति की गई है। राज्यपाल की स्वीकृति के बाद यह अधिसूचना जारी की गई है।जारी आदेश…

Read More
IMG 20260906 WA0049

बारिश ने बढ़ाई चिंता! जसपुर में 130 MM पानी, कौन-सी नदी खतरे के कितने करीब? पूरी रिपोर्ट

उधम सिंह नगर 06 सितंबर 2026 (समय बोल रहा) जिले में बीते 24 घंटे के दौरान कई क्षेत्रों में भारी बारिश दर्ज की गई है। रविवार सुबह 8 बजे तक जसपुर में सबसे अधिक 130 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि काशीपुर में 32, बाजपुर में 24, गदरपुर में 27, रुद्रपुर में 14, किच्छा में…

Read More
IMG 20260825 WA0045

जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर ऊधम सिंह नगर में ट्रैफिक प्लान लागू, भारी वाहनों की एंट्री रहेगी बंद

रुद्रपुर, 25 अगस्त 2026 (समय बोल रहा) 26 अगस्त को जुलूस-ए-मोहम्मदी के मद्देनजर ऊधम सिंह नगर में यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है। बड़ी संख्या में लोगों के जुलूस में शामिल होने की संभावना को देखते हुए सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक भारी मालवाहक वाहनों…

Read More
IMG 20260824 WA0081

डॉ. एसके गोस्वामी बने ऊधम सिंह नगर के नए CMO, स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करना प्राथमिकता

रुद्रपुर 24 अगस्त 2026 (समय बोल रहा) डॉ. एसके गोस्वामी ने ऊधम सिंह नगर के नए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) का पदभार ग्रहण कर लिया है। इससे पहले वे जिला चिकित्सालय रुद्रपुर में बाल रोग विशेषज्ञ के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। हाल ही में वे चंपावत जनपद में तैनात थे। पदभार संभालने के…

Read More
IMG 20260821 WA0065

वोट कटने के आरोपों पर प्रशासन का जवाब—“सिर्फ आपत्ति दर्ज होने से नाम नहीं कटता”, SIR पर दिया बड़ा बयान

खटीमा, 21 अगस्त 2026 (समय बोल रहा) विधानसभा क्षेत्र-70 खटीमा में फॉर्म-7 के जरिए दर्ज की जा रही आपत्तियों को लेकर स्थानीय प्रशासन ने अपना पक्ष स्पष्ट किया है। उप जिलाधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तुषार सैनी ने कहा कि प्रत्येक आपत्ति का निर्धारित नियमों और उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर परीक्षण किया जाता है।उन्होंने…

Read More
IMG 20260820 WA0074

रुद्रपुर में राधा स्वामी सत्संग की तैयारी तेज, 29-30 अगस्त को जुटेंगे हजारों श्रद्धालु; डीएम ने दिए सख्त निर्देश

रुद्रपुर 20 अगस्त 2026 (समय बोल रहा) राधा स्वामी सत्संग व्यास घर में आगामी 29 और 30 अगस्त को पूज्य बाबा जी एवं हुजूर जी की पावन उपस्थिति में विशाल सत्संग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी…

Read More
IMG 20260718 WA0021

रामनगर–देहरादून एक्सप्रेस का शुभारंभ, रेल मंत्री ने वर्चुअल माध्यम से किया उद्घाटन, सांसद अनिल बलूनी रहे मौजूद

रामनगर 18 जुलाई 2026 (समय बोल रहा) ।उत्तराखंड के लिए आज का दिन रेल परिवहन के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि लेकर आया। रामनगर–देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ केंद्रीय रेल मंत्री ने वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर रामनगर रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी सहित कई…

Read More
IMG 20260717 WA0064

नगर पंचायत गढ़ीनेगी में लगा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ शिविर, 100 से अधिक शिकायतें पहुंचीं गढ़ीनेगी।

जसपुर 17 जुलाई 2026 (समय बोल रहा) नगर पंचायत गढ़ीनेगी में आयोजित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ बहुउद्देशीय शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। शिविर में विकासखंड, तहसील एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी एक ही छत के नीचे मौजूद रहे, जिससे लोगों को अलग-अलग सरकारी कार्यालयों…

Read More