जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर ऊधम सिंह नगर में ट्रैफिक प्लान लागू, भारी वाहनों की एंट्री रहेगी बंद

IMG 20260825 WA0045

रुद्रपुर, 25 अगस्त 2026 (समय बोल रहा)

26 अगस्त को जुलूस-ए-मोहम्मदी के मद्देनजर ऊधम सिंह नगर में यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है।

बड़ी संख्या में लोगों के जुलूस में शामिल होने की संभावना को देखते हुए सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक भारी मालवाहक वाहनों का जनपद की अंतरजनपदीय और अंतरराज्यीय सीमाओं से प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।हालांकि दूध, गैस, फल-सब्जी और पेट्रोलियम पदार्थ जैसी आवश्यक सेवाओं वाले वाहनों को प्रतिबंध से छूट दी गई है।पुलिस प्रशासन ने रुद्रपुर समेत विभिन्न मार्गों पर जरूरत के अनुसार डायवर्जन व्यवस्था भी लागू की है।

दिल्ली, मुरादाबाद और रामपुर की ओर से काशीपुर व पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहनों को रामपुर बाईपास से रिंग रोड का इस्तेमाल करना होगावहीं खटीमा-सितारगंज की ओर से आने वाले वाहनों को राधा स्वामी सत्संग के पास फ्लाईओवर से रिंग रोड के रास्ते भेजा जाएगा।

1000407878

जुलूस के दौरान किच्छा बाईपास रोड, डीडी चौक, त्रिशूल चौक और तीनपानी क्षेत्र में भी जरूरत के अनुसार थोड़े समय के लिए यातायात डायवर्ट किया जाएगा।

1000406702

एसएसपी अजय गणपति ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने और यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने आम लोगों और वाहन चालकों से अपील की है कि डायवर्जन और प्रतिबंध का पालन करें तथा निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही प्रयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *