जनजातीय गौरव दिवस पर भाजपा की पूर्व प्रदेश प्रवक्ता सुनीता बोडाई ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में हुईं शामिल
देहरादून 16 नवंबर 2026 (समय बोल रहा)
जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आज भाजपा प्रदेश कार्यालय, देहरादून में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बी.एल. संतोष, प्रदेश प्रभारी राम माधव, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) फणींद्रनाथ शर्मा ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम में भाजपा उत्तराखंड की पूर्व प्रदेश प्रवक्ता सुनीता बोडाई भी शामिल रहीं। उनके साथ प्रदेश सह-प्रभारी अरविंद मेनन, सांसद बांसुरी स्वराज सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इस अवसर पर उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, साहस और जनजातीय समाज के उत्थान के लिए उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।


