भाजपा की चुनावी बैठक में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन विधानसभा प्रभारी डॉ. गिरीश तिवारी ने कार्यकर्ताओं को दिए संगठनात्मक मजबूती और चुनावी रणनीति के टिप्स
जसपुर 06 नवंबर 2026 (समय बोल रहा)
कुंडा थाने के सामने स्थित सिद्धू भोजनालय में भारतीय जनता पार्टी की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक एवं चुनावी बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधानसभा प्रभारी डॉ. गिरीश तिवारी, विधानसभा विस्तारक संजीव जी, मंडल अध्यक्ष राजकुमार गुंबर सहित भरतपुर मेघावाला मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान आगामी वर्ष 2027 में होने वाले उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। विधानसभा प्रभारी डॉ. गिरीश तिवारी ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर सक्रियता, जनसंपर्क और चुनावी तैयारियों को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
डॉ. तिवारी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सभी कार्यकर्ताओं को अभी से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभानी होगी। प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय करने, आम जनता से निरंतर संवाद बनाए रखने तथा केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पात्र लोगों तक पहुंचाने पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली उत्तराखंड सरकार की विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से इन योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक में विधानसभा विस्तारक संजीव जी ने भी संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर अपने विचार रखे। मंडल अध्यक्ष राजकुमार गुंबर ने उपस्थित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए संगठन की गतिविधियों को और अधिक सक्रिय बनाने पर जोर दिया।
बैठक में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में संगठनात्मक समन्वय, जनसंपर्क और बूथ स्तर पर तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं से पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया।

