प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुनीता विद्यार्थी के नेतृत्व में विजयादशमी पर हुआ शस्त्र पूजन, मानवता की रक्षा का लिया संकल्प
देहरादून 22 अक्टूबर 2026 (समय बोल रहा)
विजयादशमी के अवसर पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुनीता विद्यार्थी एवं राष्ट्रीय संरक्षक डॉ. रेणु डी. सिंह ने क्षत्रिय परंपरा का निर्वहन करते हुए पूरे विधि-विधान के साथ शस्त्र पूजन किया।

इस दौरान मानवता की रक्षा, मान-सम्मान और सामाजिक मूल्यों की सुरक्षा के प्रति संकल्पबद्ध रहने का संदेश दिया गया।इस अवसर पर संगठन की मासिक बैठक भी आयोजित की गई। डॉ. रेणु डी. सिंह के मार्गदर्शन में महानगर अध्यक्ष श्रीमती सारिका पंवार के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित बैठक में संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने और अधिक से अधिक सदस्यों को महासभा से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।

बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, समाज के लोगों को एकजुट करने और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी बढ़ाने पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में विजयादशमी के महत्व और क्षत्रिय परंपराओं के पालन के साथ मानवता एवं सामाजिक सम्मान की रक्षा के संकल्प पर जोर दिया गया।



