भाजपा ओबीसी मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति के विशेष आमंत्रित सदस्य बनने पर गौतम गोस्वामी का भव्य स्वागत
जसपुर 23 अक्टूबर 2026 (समय बोल रहा)
भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए जाने पर गौतम गोस्वामी का मातृ मंडल महुवाडबरा में भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों, विभिन्न मोर्चों के प्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और वरिष्ठजनों ने उनका स्वागत कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।स्वागत समारोह में ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष प्रमोद सैनी, संजीव सैनी, महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सोनिका चौहान, युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री लोकेश कुमार, मंडल मंत्री दीपांशु चौहान, अनुसूचित मोर्चा के जिला मंत्री गगन कुमार, एससी मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष कपिल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सतीश कुमार फौजी, पूर्व मंडल महामंत्री सुनील शर्मा और मंडल कोषाध्यक्ष महिपाल गुप्ता सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसके अलावा सुरेंद्र कुमार जाटव, धनंजय चौधरी, जितेंद्र चौधरी, महिपाल चौहान, शुभम चौहान, ओबीसी मोर्चा के जिला मीडिया संयोजक नवनीत सनातनी, अनिल चौहान, सचिन चौहान, सत्येंद्र तथा बूथ अध्यक्ष महिपाल चौहान समेत अन्य कार्यकर्ताओं और वरिष्ठजनों ने भी गौतम गोस्वामी का स्वागत किया।इस दौरान गौतम गोस्वामी ने स्वागत एवं सम्मान के लिए सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, मित्रों और शुभचिंतकों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी का स्नेह, सहयोग और मार्गदर्शन उनके लिए प्रेरणास्रोत है।

उन्होंने संगठन के विस्तार और जनहित से जुड़े कार्यों को पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने गौतम गोस्वामी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत बनाने और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई।इस अवसर पर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

