गढ़ीनेगी नगर पंचायत में 4 सभासद नामित, शासन ने जारी की अधिसूचना

गढ़ीनेगी नगर पंचायत में 4 सभासद नामित, शासन ने जारी की अधिसूचना

गढ़ीनेगी 09 सितंबर 2026 (समय बोल रहा)

नगर पंचायत गढ़ीनेगी को लेकर उत्तराखंड शासन की ओर से महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है।

शहरी विकास अनुभाग-03 द्वारा जारी अधिसूचना के तहत नगर पंचायत गढ़ीनेगी में चार नामित सभासदों की नियुक्ति की गई है। राज्यपाल की स्वीकृति के बाद यह अधिसूचना जारी की गई है।जारी आदेश के अनुसार सुरेश प्रजापति पुत्र मंगली प्रजापति, लखविन्दर पुत्र हरनाम सिंह, चोखे सिंह पुत्र शेर सिंह और श्रीमती रेखा तिवारी पत्नी हेम तिवारी को नगर पंचायत गढ़ीनेगी में नामित सभासद बनाया गया है।

1000436395

शासन की ओर से जारी अधिसूचना में नामित किए गए सभी सदस्यों का नाम और पता दर्ज किया गया है। साथ ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को शासनादेश के अनुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।चार नए नामित सभासदों की नियुक्ति के बाद नगर पंचायत गढ़ीनेगी की बोर्ड व्यवस्था में अब इनकी भी भूमिका रहेगी। शासन की इस घोषणा को नगर पंचायत की स्थानीय राजनीति और विकास कार्यों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

WhatsApp Image 2026 09 09 at 15.34.44

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *