जसपुर में बैडमिंटन खेलने को लेकर विवाद ने लिया खूनी रूप, 12 वर्षीय बालक की मौत
जसपुर 31 अगस्त 2026 (समय बोल रहा)
जसपुर में बैडमिंटन खेलने को लेकर विवाद ने लिया खूनी रूप, 12 वर्षीय बालक की मौतजसपुर। बैडमिंटन खेलने को लेकर हुआ मामूली विवाद खूनी वारदात में बदल गया। करीब 12 वर्षीय बालक पर लगभग 10 वर्षीय नाबालिग द्वारा चाकू से हमला किए जाने का आरोप है। गंभीर रूप से घायल बालक को काशीपुर के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।बताया जा रहा है कि बैडमिंटन खेलने से मना करने को लेकर दोनों बच्चों के बीच विवाद हुआ था। इसी दौरान चाकू से हमला किए जाने की बात सामने आई है। आरोपी बच्चा भी नाबालिग बताया जा रहा है और घटना के बाद मौके पर नहीं मिला। पुलिस उसके परिजनों से पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।घटना की सूचना पर जसपुर विधायक भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर दुख जताया।

