जसपुर में पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी से हुई मुलाकात, युवा नेताओं व जनप्रतिनिधियों ने लिया आशीर्वाद

IMG 20260830 WA0017

जसपुर 30 जसपुर 2026 समय बोल रहा

जसपुर क्षेत्र के संधू होटल में पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से क्षेत्र के युवा नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भगत सिंह कोश्यारी का आशीर्वाद प्राप्त किया और उनके अनुभवों एवं विचारों को जानने का अवसर मिला।

1000427491

मुलाकात के दौरान भगत सिंह कोश्यारी ने उपस्थित लोगों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर संगठन, देश और राज्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर उनके विचार सुनने का अवसर भी मिला।

1000427484

उपस्थित लोगों ने उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए भविष्य में भी उनका मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्राप्त होने की उम्मीद जताई।

इस दौरान पूर्व सांसद प्रतिनिधि एवं युवा भाजपा नेता शीतल जोशी, रवि साहनी, श्रीराम मल्होत्रा, बिजेंद्र गहलोत, बलराम सिंह तोमर, मोनू ठाकुर, आकाश कश्यप, बबलू सैनी, मनोज सुखीजा, अंकुर प्रधान, यश चौहान, कपिल चौधरी सहित आसपास के क्षेत्र एवं गांवों के जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान और पदाधिकारी मौजूद रहे।

1000427485

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *