रुद्रपुर से जसपुर तक मनाई गई पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती

IMG 20260910 WA0056

जसपुर/रुद्रपुर 10 सितंबर 2026 (समय बोल रहा)

भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी की 139वीं जयंती के अवसर पर जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

रुद्रपुर कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने पंडित पंत जी के चित्र का अनावरण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, कौस्तुभ मिश्र, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, डीजीसी मनोज तिवारी सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

वहीं जसपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में भी पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी की जयंती के उपलक्ष्य में भव्य विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सुरेंद्र चौहान, विजेंद्र गहलोत, महिपाल और राजकुमार चौहान ने पंडित पंत जी के जीवन, संघर्ष और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला।इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि पंडित गोविंद बल्लभ पंत स्वतंत्र भारत के महान राजनेता, दूरदर्शी प्रशासक और कुशल संगठनकर्ता थे। उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री से लेकर देश के गृहमंत्री तक उन्होंने राष्ट्र निर्माण और प्रशासनिक सुधारों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

1000436395

उनका जीवन त्याग, संघर्ष और जनसेवा की प्रेरणा देता है।जसपुर में आयोजित कार्यक्रम में बलराम तोमर, वीरेंद्र चौहान, रवि साहनी, जितेंद्र चौधरी, धनंजय चौधरी, गौतम गिरी, दीपक राणा, राहुल कश्यप, धर्मेंद्र जोशी, अशोक खन्ना, सत्यपाल, मोनू ठाकुर, नवनीत सनातनी, विशाल कुमार, दीपक प्रजापति, संजय बंसल, कुलदीप, सुरेंद्र शर्मा, कुलदीप बंसल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।रुद्रपुर और जसपुर दोनों स्थानों पर पंडित पंत जी के आदर्शों को याद करते हुए जनसेवा और राष्ट्रहित के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।

1000439161

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *