नानकमत्ता पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 लाख रुपये की स्मैक के साथ शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार

Screenshot 20260612 205306 Instagram

नानकमत्ता/ऊधम सिंह नगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर अजय गणपति के निर्देशन में जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नानकमत्ता पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 29.35 ग्राम स्मैक बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपये बताई जा रही है।पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने और नशा मुक्त समाज के उद्देश्य से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नानकमत्ता पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान एक युवक को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से 29.35 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।पूछताछ में आरोपी नशा तस्करी से जुड़े होने की बात सामने आई। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही स्मैक की तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी कब्जे में लेकर सीज कर दी गई है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी यह स्मैक कहां से लेकर आया था और इसे किन लोगों तक पहुंचाने की तैयारी कर रहा था। मामले में अन्य तस्करों और नेटवर्क से जुड़े लोगों की भी जांच की जा रही है।एसएसपी अजय गणपति ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और समाज को सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा तथा किसी भी नशा तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा।

– समय बोल रहा न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *