उधम सिंह नगर में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 10 अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापा; 3 मशीनें सील

IMG 20260415 WA0021

रुद्रपुर 15 अप्रैल 2026 (समय बोल रहा)

रुद्रपुर में स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने PC-PNDT एक्ट के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सघन चेकिंग अभियान चलाया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. के. के. अग्रवाल के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई, जिसमें 10 अल्ट्रासाउंड और डायग्नोस्टिक केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण टीम का नेतृत्व नोडल अधिकारी डॉ. एस. पी. सिंह ने किया। टीम में तहसीलदार प्रतिनिधि संजय कुमार वर्मा, डॉ. नम्रता त्रिपाठी, जिला समन्वयक प्रदीप महर और अधिशासी सहायक गोपाल आर्य शामिल रहे।

अभियान के दौरान अरोरा हार्ट केयर सेंटर, पंत चिकित्सालय, एच.बी. हॉस्पिटल, संजीवनी हॉस्पिटल, अमृत हॉस्पिटल, प्रतिमा अल्ट्रासाउंड सेंटर, आहन अल्ट्रासाउंड सेंटर, कृष्णा हॉस्पिटल और शुभम हॉस्पिटल सहित कुल 10 केंद्रों का निरीक्षण किया गया।

जांच के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर पंत हॉस्पिटल, शुभम हॉस्पिटल और राजकीय पशु चिकित्सालय में खराब पड़ी कुल 3 अल्ट्रासाउंड मशीनों को सील कर दिया गया।टीम ने निरीक्षण के दौरान फॉर्म-F के रखरखाव, अभिलेखों के सत्यापन और अनिवार्य सूचनाओं के प्रदर्शन की भी जांच की।

अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अवैध लिंग चयन पर रोक लगाना और PCPNDT Act के प्रावधानों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करना है।

स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता पर सख्त रोक लगाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *