काशीपुर के कुआंखेड़ा में किसान की गेहूं की फसल जलकर राख, मुआवजे की उठी मांग
काशीपुर 13अप्रैल 2026 (समय बोल रहा):
काशीपुर क्षेत्र के कुआंखेड़ा गांव में किसान सरजीत सिंह की खड़ी गेहूं की फसल अचानक आग लगने से जलकर पूरी तरह राख हो गई।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक पूरी फसल नष्ट हो चुकी थी।आग लगने के कारणों का अभी तक कोई स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, जिससे क्षेत्र में चिंता का माहौल बना हुआ है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने गहरा दुख जताते हुए सरकार से प्रभावित किसान को उचित मुआवजा देने की मांग की है। उनका कहना है कि इस तरह की घटनाएं किसानों के लिए बड़ा आर्थिक झटका होती हैं, ऐसे में प्रशासन को तत्काल सहायता प्रदान करनी चाहिए।


