मुरादाबाद की नामी IFTM यूनिवर्सिटी के दो छात्र अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार
मुरादाबाद 01 मई 2026 (समय बोल रहा)
मुरादाबाद की जानी-मानी IFTM University के दो छात्रों को पुलिस ने अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पाकबड़ा क्षेत्र के बागड़पुर अंडरपास पर चेकिंग के दौरान की गई।
पुलिस के अनुसार, बीसीए द्वितीय वर्ष के छात्र कुनाल चाहर (19) और निखिल चौहान (19) को एक 315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा गया।
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले छात्रों के दो गुटों के बीच बस में सीट को लेकर विवाद हुआ था, जो बाद में बढ़ गया।
गुरुवार को एक गुट दूसरे पर हमला करने के इरादे से इकट्ठा हुआ, लेकिन पुलिस की भनक लगते ही मौके से फरार हो गया।इसके बाद पुलिस ने नाकाबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें दोनों आरोपी पकड़े गए। पूछताछ में छात्रों ने बताया कि उन्होंने असलहा अपनी सुरक्षा के लिए रखा था।
मामले की जानकारी परिजनों को दी गई और दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी कहा कि छात्र कैंपस के बाहर पकड़े गए हैं और पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है।

