कुंडा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: किलावली में 32 लीटर कच्ची शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
जसपुर 02 मई 2026 (समय बोल रहा)
कुंडा थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए किलावली क्षेत्र में एक आरोपी को 32 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, 1 मई 2026 को चेकिंग अभियान के दौरान किलावली पुलिया के पास एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह भागने लगा, लेकिन टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से प्लास्टिक के डिब्बे में रखी काले रंग की ट्यूब में 32 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजू पुत्र खजान सिंह निवासी किलावली बताया।पुलिस ने मौके पर ही आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शराब को सीज किया और आरोपी को हिरासत में ले लिया।
इस मामले में आबकारी अधिनियम की धारा 60(i) के तहत केस दर्ज किया गया है।पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

