ऑपरेशन प्रहार में बड़ा खुलासा: 7 गो-तस्कर गिरफ्तार, दुर्गापुर से भी जुड़े आरोपी, 160 किलो गोमांस बरामद
जसपुर 30 अप्रैल 2026 (समय बोल रहा)
जसपुर पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 गो-तस्करों को गिरफ्तार किया है।
इस कार्रवाई में पुलिस ने 160 किलो गोमांस, एक टेंपो, एक ई-रिक्शा, एक बाइक, गोकशी में इस्तेमाल होने वाले औजार और 6 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में पहले एक आरोपी को मांस खरीदते समय पकड़ा गया। पूछताछ में पूरे गिरोह का खुलासा हुआ और अन्य आरोपियों को भी दबोच लिया गया।
पुलिस जांच में सामने आया है कि यह गिरोह बॉर्डर क्षेत्र के जंगलों से गायों को पकड़कर अवैध रूप से कटान करता था और मांस को टेंपो व ई-रिक्शा के जरिए सप्लाई करता था। खास बात यह है कि इस गिरोह के तार दुर्गापुर क्षेत्र से भी जुड़े पाए गए हैं,
जिससे नेटवर्क के बड़े होने के संकेत मिलते हैं।गिरफ्तार आरोपियों में दानिश, नदीम, जुबैर, फहीम, अशोक, भजन सिंह सहित अन्य शामिल हैं, जिनके उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में संपर्क बताए जा रहे हैं।पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

