15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी सड़कें, डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

20261001 181226 scaled

रुद्रपुर, 1 अक्टूबर 2026 (समय बोल रहा)

जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में गुरुवार को जल जीवन मिशन एवं मानसून के बाद सड़कों को गड्ढामुक्त करने को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। डीएम ने स्पष्ट कहा कि जनपद में 15 अक्टूबर तक सड़क गड्ढामुक्त अभियान में तेजी लाई जाए और कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण से जुड़े सभी विभागों को पहले चरण में प्रत्येक खंड से 10-10 सड़क मार्गों की सूची मुख्य विकास अधिकारी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि प्राथमिकता के आधार पर सड़कों को युद्धस्तर पर गड्ढामुक्त किया जा सके।डीएम ने संबंधित उप जिलाधिकारियों को सड़क कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा अधीक्षण अभियंता लोनिवि को प्रतिदिन कार्य प्रगति की रिपोर्ट सीडीओ को देने के निर्देश दिए।बैठक में जल जीवन मिशन की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के तीनों खंडों को जल जीवन मिशन के तहत क्षतिग्रस्त सड़कों के सुधारीकरण के लिए आवंटित धनराशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र तत्काल उपलब्ध कराने को कहा।

साथ ही मानसून के बाद पेयजल योजनाओं की टेस्टिंग कराने के निर्देश भी दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि अच्छी सड़क और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है, इसलिए संबंधित अधिकारी कार्यों को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध तरीके से पूरा करें। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, परियोजना निदेशक हिमांशु जोशी, अधीक्षण अभियंता अनिल पांगती सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे, जबकि सभी एसडीएम एवं नगर आयुक्त वर्चुअल माध्यम से बैठक से जुड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *