तीन से चार बार रिकाउंटिंग के बाद आया अध्यक्ष पद का रिजल्ट, गुरजिंदर सिंह बने नए अध्यक्ष
काशीपुर 29 सितंबर 2026 (समय बोल रहा)
राधेहरी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद का बहुप्रतीक्षित परिणाम आखिरकार सामने आ गया है।तीन से चार बार रिकाउंटिंग के बाद अंतिम नतीजा घोषित किया गया, जिसमें गुरजिंदर सिंह ने 11 वोटों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।
गुरजिंदर सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी कुलदीप सिंह को पीछे छोड़ते हुए अध्यक्ष पद अपने नाम कर लिया।अंतिम परिणाम में कुलदीप सिंह दूसरे नंबर पर रहे। लंबे समय तक चली मतगणना और बार-बार हुई रिकाउंटिंग के चलते चुनाव परिणाम को लेकर कॉलेज परिसर में काफी उत्सुकता बनी हुई थी।आखिरकार फाइनल रिजल्ट सामने आने के बाद गुरजिंदर सिंह को राधेहरी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय का नया छात्र संघ अध्यक्ष घोषित किया गया।
उनकी जीत के बाद समर्थकों में खुशी की लहर है और कॉलेज परिसर में जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है।11 वोटों की इस जीत के साथ गुरजिंदर सिंह ने छात्र संघ चुनाव में शानदार जीत दर्ज की है, जबकि कुलदीप सिंह को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।

