अयोध्या पहुंचकर निवर्तमान सांसद प्रतिनिधि रूपेश बाटला ने किए श्रीरामलला के दिव्य दर्शन, गढ़ीनेगी की खुशहाली की कामना
जसपुर 29 सितंबर 2026 ( समय बोल रहा )

निवर्तमान सांसद प्रतिनिधि एवं प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना विधानसभा प्रभारी रूपेश बाटला ने प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या पहुंचकर श्रीरामलला के भव्य एवं दिव्य स्वरूप के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने पूजा-अर्चना कर नगर पंचायत गढ़ीनेगी एवं क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।रूपेश बाटला ने कहा कि अयोध्या की पावन धरती पर पहुंचकर प्रभु श्रीरामलला के दर्शन करना उनके लिए सौभाग्य का विषय है। उन्होंने प्रभु श्रीराम से गढ़ीनेगी सहित पूरे क्षेत्र में शांति, समृद्धि, विकास और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की।

उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम का जीवन हमें मर्यादा, सत्य, त्याग और सेवा का संदेश देता है। उनके आदर्शों को अपनाकर समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान दिया जा सकता है।इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों के सुखी एवं समृद्ध जीवन की मंगलकामना करते हुए कहा कि गढ़ीनेगी और क्षेत्र के विकास एवं जनहित के कार्यों के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

