जसपुर में आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ का जिला सम्मेलन आयोजित, नई कार्यकारिणी का गठन
जसपुर, 20 सितंबर 2026 (समय बोल रहा) जसपुर के कुंडा क्षेत्र स्थित साधना होटल में उत्तरांचल आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ, संबद्ध अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासंघ एवं भारतीय मजदूर संघ का जिला सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की समस्याओं, संगठन की मजबूती तथा कर्मचारियों के हितों को लेकर चर्चा की गई।…

