SSP अजय गणपति के निर्देशन में नशे के नेटवर्क पर प्रहार, 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल के साथ तस्कर गिरफ्तार
उधम सिंह नगर 24 सितंबर 2026 (समय बोल रहा)
नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उधम सिंह नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। SSP अजय गणपति के कुशल निर्देशन में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार, बरामद कैप्सूल का कुल वजन करीब 462 ग्राम है। पुलिस ने इसे मनःप्रभावी औषधि बताया है।
आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद नशीले कैप्सूल कहां से लाए गए थे और इन्हें आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।
साथ ही पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।SSP अजय गणपति के निर्देशन में जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि नशे की तस्करी और बिक्री में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

