ऊधम सिंह नगर में बाल अधिकार एवं पोषण योजनाओं को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक

IMG 20260512 WA0081

रुद्रपुर 12 मई 2026 (समय बोल रहा)

ऊधम सिंह नगर में मंगलवार को उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग के माननीय सदस्य Yogesh Singh Rajwar की अध्यक्षता में आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं वन स्टॉप सेंटर के संचालन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी मुकुल चौधरी द्वारा केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान श्री रजवार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांवों में हर वर्ग के लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए रोस्टर तैयार किया जाए और आधार कैंप भी लगाए जाएं।

उन्होंने बाल श्रम और भिक्षावृत्ति पर रोक लगाने के साथ-साथ निराश्रित बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के निर्देश भी दिए। बैठक में बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया।

इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी रुद्रपुर शहर आशा नेगी, रुद्रपुर ग्रामीण हेमा कांडपाल, गदरपुर बीना भंडारी, सितारगंज शोभा जनोटी, काशीपुर शहर मोहिनी बिष्ट, काशीपुर ग्रामीण विमल बाराकोटी, जसपुर शहर एवं ग्रामीण इंदिरा बरगली सहित समस्त सुपरवाइजर एवं वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक कविता बडोला मौजूद रहीं। साथ ही जिला कार्यक्रम कार्यालय से नीमा बिष्ट, कमला अधिकारी, सोनाली जौहरी, दीक्षा कुमारी ठाकुर और अंकित कुमार भी बैठक में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *