ऊधम सिंह नगर में तहसील दिवस का रोस्टर जारी, डीएम नितिन भदौरिया करेंगे जन समस्याओं की सुनवाई

IMG 20260513 WA0030

रूद्रपुर, 14 मई 2026 समय बोल रहा)

जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण को लेकर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया की ओर से जनपद की सभी तहसीलों में तहसील दिवस आयोजित करने का रोस्टर जारी कर दिया गया है। प्रत्येक तहसील मुख्यालय में हर माह के प्रथम और तृतीय मंगलवार को सुबह 10 बजे से तहसील दिवस आयोजित किया जाएगा।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 19 मई को रूद्रपुर, 02 जून को किच्छा, 16 जून को सितारगंज, 07 जुलाई को जसपुर, 21 जुलाई को काशीपुर, 04 अगस्त को बाजपुर, 18 अगस्त को गदरपुर, 01 सितम्बर को नानकमत्ता तथा 15 सितम्बर को खटीमा में तहसील दिवस आयोजित होगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि यदि तहसील दिवस के दिन राजकीय अवकाश घोषित होता है तो अगले कार्य दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। साथ ही प्रत्येक माह के प्रथम और तृतीय मंगलवार को परगनाधिकारी की अध्यक्षता में भी तहसील कार्यालयों में जनता की समस्याएं सुनी जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *