छात्रसंघ चुनाव में बड़ा घटनाक्रम, अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मौ. दानिश का नामांकन अवैध घोषित
काशीपुर, 27 सितंबर 2026 (समय बोल रहा)
राधे हरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर में छात्रसंघ निर्वाचन 2026-27 को लेकर नामांकन पत्रों की जांच के बाद प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट हो गई है। महाविद्यालय प्रशासन की ओर से 27 सितंबर 2026 को वैध एवं अवैध प्रत्याशियों की सूची जारी की गई।जारी सूची के अनुसार अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मौ. दानिश, पुत्र श्री अकबर अली, का नामांकन पत्र जांच के बाद अवैध घोषित किया गया है। सूची में मौ. दानिश का नाम अध्यक्ष पद के अंतर्गत क्रम संख्या तीन पर दर्ज है और उनके सामने प्रत्याशिता की स्थिति ‘अवैध’ अंकित की गई है।

वहीं अध्यक्ष पद के लिए कुलदीप सिंह, गुरजिंदर सिंह, शुभम कुमार एवं शुभम नैलवाल के नामांकन वैध पाए गए हैं।महाविद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार सूची नामांकन पत्रों की जांच एवं शिकायत निवारण प्रकोष्ठ के निर्णय के आधार पर जारी की गई है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए वैध प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा।मौ. दानिश का नामांकन अवैध घोषित होने के बाद चुनावी समीकरणों में बदलाव देखने को मिला है। वहीं महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव को लेकर छात्र-छात्राओं के बीच चुनावी गतिविधियां और चर्चाएं तेज हो गई हैं।

