जुलूस में हथियार लहराने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 6 गिरफ्तार
ऊधम सिंह नगर 17 अगस्त 2026 (समय बोल रहा)
एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में पुलिस ने जुलूस के दौरान हथियार लहराकर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, जुलूस के दौरान हथियार लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई शुरू की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अवैध हथियार बरामद किए हैं। साथ ही जुलूस में इस्तेमाल किए जा रहे डीजे वाहन को भी सीज कर दिया गया है।

पुलिस ने साफ किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों का प्रदर्शन और हुड़दंग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

