आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिल सकता है मानदेय बढ़ोतरी का तोहफा, रेखा आर्या ने दिया बड़ा आश्वासन

IMG 20260816 WA0035
1000410675

बाजपुर। श्रीराम जानकी मंडप में उत्तरांचल आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के 12वें प्रदेश अधिवेशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।अधिवेशन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश सरकार कार्यकर्ताओं के कल्याण और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि मानदेय बढ़ाने को लेकर सरकार प्रयासरत है और जल्द ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।मंत्री ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पदोन्नति के माध्यम से सुपरवाइजर बनाए जाने की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। साथ ही सेवानिवृत्ति के समय मिलने वाली एकमुश्त धनराशि में भी बढ़ोतरी की जा रही है।रेखा आर्या ने कहा कि सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पेंशन देने की योजना पर भी गंभीरता से काम कर रही है और वर्ष 2026 में इस संबंध में अंतिम निर्णय लिए जाने की संभावना है।

1000403883 1
1000410495

अधिवेशन के दौरान संघ के प्रतिनिधियों ने कार्यकर्ताओं की विभिन्न समस्याएं और मांगें मंत्री के सामने रखीं। मंत्री ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास का आश्वासन दिया।कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ की अखिल भारतीय मंत्री अंजलि पटेल, क्षेत्र संगठन मंत्री अनुपम, प्रदेश अध्यक्ष उमेश जोशी, महामंत्री सुमित सिंघल, मनजीत सिंह, भगवती बिष्ट, रेणु खोलिया, वृंदा, निर्मला साहनी, ममता चौहान, आशा बत्रा, फातिमा, रूपा, नागेंद्ररी, विमलेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

1000407878
1000406702
IMG 20260814 WA01432

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *