बक्सौरा में “धन-धन बाबा दीप सिंह जी सेवा ट्रस्ट” का सामाजिक कार्यक्रम, जिला पंचायत निधि से ₹2.5 लाख घोषणा

1000288244

जसपुर 26 अप्रैल 2026 (समय बोल रहा)

जसपुर क्षेत्र के ग्राम बक्सौरा में “धन-धन बाबा दीप सिंह जी सेवा ट्रस्ट” द्वारा एक सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज को जोड़ना और सेवा कार्यों को आगे बढ़ाना रहा।इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य चरनजीत सिंह ने गुरुद्वारा के सौंदर्यकरण हेतु जिला पंचायत निधि से ₹2.5 लाख की धनराशि देने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि ट्रस्ट/कमेटी द्वारा जो भी प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाएगा, उसी के अनुसार कार्य कराया जाएगा।कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बताया कि वे अपने संकल्प के तहत 13 मई और 19 मई को दो जरूरतमंद परिवारों के विवाह भी संपन्न करवाने जा रहे हैं।

1000288250

इस मौके पर मनजीत सिंह राजू, डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, तीरथ सिंह, सतनाम सिंह, रवि कुमार सिंह, प्रेम सिंह सहोता, तस्लीम अहमद, सत्यपाल सिंह, रवि साहनी, कश्मीर सिंह पन्नू, दलजीत सिंह बिट्टू, तीरथ सिंह लाडी, सुखदेव सिंह, विनोद कुमार फौजी, रेखा तिवारी, किशोर कुमार, अंजलि सैनी, गुरमेज सिंह, जनरल सिंह, बलवीर सिंह सहित अनेक पदाधिकारी व ग्रामवासी उपस्थित रहे।कार्यक्रम में ट्रस्ट से जुड़े सदस्यों ने समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *