भगत सिंह कोश्यारी के 84वें जन्मदिवस पर कुंडा में शरबत वितरण, भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं
जसपुर/कुंडा, 17 जून (समय बोल रहा)।
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र-गोवा के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के 84वें जन्मदिवस के अवसर पर जसपुर विधानसभा क्षेत्र के कुंडा चौराहा में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से राहगीरों को शरबत पिलाकर कोश्यारी के जन्मदिवस को सेवा और जनकल्याण के भाव के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर भाजपा नेता शीतल जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राहगीरों को शरबत वितरित किया तथा पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के दीर्घायु, स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि भगत सिंह कोश्यारी का जीवन जनसेवा, संगठन और राष्ट्रहित के कार्यों के लिए समर्पित रहा है, जिससे नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है।

कुंडा चौराहा पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भी सहभागिता की। राहगीरों ने शरबत ग्रहण कर आयोजन की सराहना की और इस प्रकार के सामाजिक कार्यक्रमों को समाज में सकारात्मक संदेश देने वाला बताया।
कार्यक्रम में भाजपा नेता शीतल जोशी, पूर्व मंडल महामंत्री रवि साहनी, समाजसेवी पारस पन्नू, मंडल महामंत्री सतपाल सिंह, जिला पंचायत सदस्य चरनजीत सिंह, दीपक गोस्वामी, बीडीसी सदस्य बिट्टू, सचिन बाठला, डॉ. अनिल सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने भगत सिंह कोश्यारी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए उनके योगदान को याद किया। जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित यह सेवा कार्यक्रम पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।

