AAP छोड़ राघव चड्ढा BJP में हुए शामिल, मिठाई खिलाकर नितिन नवीन किया गया स्वागत
नई दिल्ली 24 अप्रैल 2026 (समय बोल रहा)
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद Raghav Chadha ने बड़ा राजनीतिक कदम उठाते हुए भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।
बताया जा रहा है कि BJP नेताओं ने उनका स्वागत मिठाई खिलाकर किया। इस घटनाक्रम के बाद सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है और इसे एक बड़े राजनीतिक बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।
राघव चड्ढा को AAP के तेज-तर्रार और प्रमुख चेहरों में गिना जाता रहा है, ऐसे में उनका BJP में जाना पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
अब सभी की नजर इस बात पर है कि इस फैसले का आने वाले समय में राजनीति पर क्या असर पड़ेगा।

