मुख्यमंत्री धामी से मिले गढ़ीनेगी के नवनिर्वाचित चेयरमैन अभिषेक सुखीजा, नगर पंचायत आने का दिया निमंत्रण
देहरादून/गढ़ीनेगी 15 जून 2026 (समय बोल रहा)।
गढ़ीनेगी नगर पंचायत के नवनिर्वाचित चेयरमैन अभिषेक सुखीजा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर जीत के बाद पहली औपचारिक मुलाकात की।मुलाकात के दौरान अभिषेक सुखीजा ने नगर पंचायत गढ़ीनेगी के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर मुख्यमंत्री से चर्चा की।
उन्होंने क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, जनहित के कार्यों और नगर पंचायत के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार के सहयोग की अपेक्षा जताई।नवनिर्वाचित चेयरमैन अभिषेक सुखीजा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को गढ़ीनेगी नगर पंचायत आने का औपचारिक निमंत्रण भी दिया। मुख्यमंत्री ने उन्हें जीत की बधाई देते हुए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने और विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का संदेश दिया।
अभिषेक सुखीजा ने कहा कि गढ़ीनेगी की जनता ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उस भरोसे पर पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने नगर पंचायत क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान को अपनी प्राथमिकता बताया।इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य चरनजीत सिंह, वरिष्ठ नेता विजय मक्कड़ तथा समाजसेवी सुभाष शर्मा भी मौजूद रहे।
सभी ने मुख्यमंत्री से क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।यह मुलाकात गढ़ीनेगी नगर पंचायत के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
– समय बोल रहा न्यूज़

