जसपुर के सन्न्यासीवाला में सेवा संकल्प के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान
जसपुर 02 अक्टूबर 2026 (समय बोल रहा)
सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत जसपुर के ग्राम सन्न्यासीवाला स्थित आंगनवाड़ी केंद्रों पर आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महिला मोर्चा भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सोनिका चौहान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शीतल जोशी, रवि साहनी, ग्राम प्रधान, पूर्व प्रधान और राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती सायरा बानो संचालनकर्ता गगन,विजेंद्र गहलोत मौजूद रहे।

कार्यक्रम में अतिथियों ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र बच्चों के विकास और समाज की मजबूत नींव तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से इसी तरह लगन और मनोयोग से कार्य करते रहने का आह्वान किया।इस दौरान सोनिका चौहान ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, सुपरवाइजर और सीडीपीओ को उपहार भेंट कर सम्मानित किया।

वहीं राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती सायरा बानो को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती भी मनाई गई। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों को याद किया। बच्चों ने भी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया, जिन्हें पेंसिल वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

इस अवसर पर सीडीपीओ नेहा बैंनवाल सहित सुपरवाइजर ममता चौधरी, माधवी मटपाल, विमला, गुरदेव, सबनम अंशुमन सहित अन्य सुपरवाइजर उपस्थित रहीं। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं में मंजू बाला, ममता, ममता, कुलवंत कौर, रेनू, निर्मला और संतरेश सहित अन्य मौजूद रहीं।


