खटीमा में बाढ़ सुरक्षा कार्यों को मिलेगी रफ्तार, आपदा न्यूनीकरण निधि से ₹345.62 लाख की पहली किश्त मंजूर
रुद्रपुर, 8 सितंबर 2026 (समय बोल रहा)
सीमावर्ती खटीमा क्षेत्र में बाढ़ से बचाव के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के तहत सिंचाई विभाग की दो महत्वपूर्ण बाढ़ सुरक्षा योजनाओं के लिए प्रथम किश्त के रूप में कुल ₹345.62 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है।
भारत-नेपाल सीमा पर जगबूढ़ा नदी के दायें पार्श्व पर स्थित सिसैया, मेलाघाट और एसएसबी कैंप कार्यालय को बाढ़ से बचाने के लिए ₹462.62 लाख की योजना स्वीकृत है। इसके तहत ₹185.05 लाख की प्रथम किश्त जारी की गई है।
वहीं खटीमा विकासखंड के 7 गांवों में आवासीय भवनों को नदी और नालों की बाढ़ से बचाने के लिए ₹401.42 लाख की योजना मंजूर की गई है, जिसके लिए ₹160.57 लाख की पहली किश्त आवंटित हुई है।सरकार के इस फैसले से खटीमा के सीमावर्ती और बाढ़ प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।

