दुर्गापुर गुरुद्वारे में सुखदेव सिंह नामधारी की अहम बैठक, 10 सितंबर के सिख गौरव सम्मेलन को लेकर बनी रणनीति
जसपुर 07 सितंबर 2026 (समय बोल रहा)

जसपुर विधानसभा क्षेत्र के दुर्गापुर स्थित गुरुद्वारे में पूर्व अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष सुखदेव सिंह नामधारी पहुंचे, जहां उन्होंने सिख समाज के बंधुओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में 10 सितंबर को रुद्रपुर में होने वाले सिख गौरव सम्मेलन को लेकर तैयारियों और समाज की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई।

बैठक में सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रस्तावित आगमन को लेकर भी चर्चा हुई। इस दौरान क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोगों को रुद्रपुर पहुंचाने और कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष राज कुमार गुम्बर, सांसद प्रतिनिधि तीरथ सिंह, पूर्व ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख गुरताज भुल्लर, पूर्व सांसद प्रतिनिधि रवि साहनी, भाजपा नेता गुरनाम औलख, भाजपा कार्यकर्ता सचिन बाटला, अनूप सिंह, आलम भुल्लर, अर्जुन सिंह, दिलबाग भुल्लर ज्ञानी संतोंख सिंह सहित बड़ी संख्या में सिख समाज के बंधु एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

