गढ़ीनेगी नगर पंचायत चुनाव: उप जिलाधिकारी कार्यालय में होगी नामांकन व नाम वापसी की प्रक्रिया

InShot 20260526 140356675

रूद्रपुर 26 मई 2026 (समय बोल रहा)

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पंचायत गढ़ीनेगी के अध्यक्ष एवं सदस्य पदों के चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निकाय) नितिन सिंह भदौरिया ने चुनाव कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 27 और 29 मई को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि 30 मई को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, जबकि 31 मई को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होगी। इसके बाद 1 जून को प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार 9 जून को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा, जबकि 11 जून को मतगणना कर चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

नामांकन, जांच और नाम वापसी की पूरी प्रक्रिया उप जिलाधिकारी कार्यालय काशीपुर में संपन्न होगी। वहीं मतगणना का कार्य नवीन फल मंडी समिति परिसर, काशीपुर में किया जाएगा।नगर पंचायत गढ़ीनेगी में चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और संभावित प्रत्याशी जनसंपर्क में जुट गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *