9 जून को होगा मतदान, उत्तराखंड के तीन निकायों में चुनाव की तारीख घोषित

UP Nikay Chunav Notification

देहरादून 25 मई 2026 (समय बोल रहा)

उत्तराखंड राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के तीन निकाय क्षेत्रों में चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना जारी होते ही संबंधित क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। इस चुनाव के तहत नरेंद्रनगर नगर पालिका परिषद, गढ़ीनेगी नगर पंचायत और पाटी नगर पंचायत में अध्यक्ष व सभासद पदों के लिए मतदान कराया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, जुलाई 2025 में निकाय चुनाव हुए थे, लेकिन नरेंद्रनगर नगर पालिका परिषद में आरक्षण और परिसीमन से जुड़ी प्रक्रिया पूरी न होने के कारण चुनाव नहीं हो सके थे। अब प्रक्रिया पूरी होने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है।

तीनों निकायों में कुल 18 वार्ड बनाए गए हैं और मतदान के लिए 19 मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे। कुल 10 हजार 251 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 5 हजार 405 पुरुष और 4 हजार 846 महिला मतदाता शामिल हैं।गढ़ीनेगी नगर पंचायत में 7 वार्ड बनाए गए हैं, जहां 4 हजार 671 मतदाता वोट डालेंगे।

वहीं पाटी नगर पंचायत में 4 वार्डों के लिए चुनाव होंगे। आयोग ने चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के लिए व्यय सीमा भी तय कर दी है। नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए 6 लाख रुपये और नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 3 लाख रुपये की सीमा निर्धारित की गई है।निर्वाचन आयोग के अनुसार 27 और 29 मई को नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे, 30 मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी, 31 मई को नाम वापसी और 1 जून को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।

मतदान 9 जून को होगा जबकि 11 जून को मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।चुनाव की घोषणा के बाद संबंधित क्षेत्रों में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और संभावित प्रत्याशियों ने जनसंपर्क शुरू कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *