काशीपुर पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा के आवास पर पहुंच जताया शोक

IMG 20260524 WA0039 scaled

काशीपुर, 24 मई 2026 (समय बोल रहा)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को काशीपुर भ्रमण के दौरान जैतपुर घोसी स्थित विधायक त्रिलोक सिंह चीमा के आवास पर पहुंचकर स्वर्गीय सरदार अमरजीत सिंह चीमा के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

1000316901 1

इससे पहले मुख्यमंत्री ने काशीपुर आईजीएल स्थित अस्थायी हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों और आम जनता से मुलाकात की तथा लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का निस्तारण सरकार की प्राथमिकता है।

1000316900

इस दौरान विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, मेयर दीपक बाली, दर्जा मंत्री मंजीत सिंह, सीमा चौहान, ब्लॉक प्रमुख चंद्र प्रभा, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *