मौत के मुंह से लौटे दो लोग: टिहरी में 350 मीटर खाई में गिरी कार, SDRF ने किया रेस्क्यू

Screenshot 20260428 192806 Chrome

टिहरी गढ़वाल 28 अप्रैल 2026 (समय बोल रहा )

टिहरी गढ़वाल के तोता घाटी इलाके में बड़ा हादसा हुआ, जहां एक कार करीब 350 मीटर गहरी खाई में गिरकर नदी किनारे पहुंच गई। कार में दिल्ली के एक युवक और एक युवती सवार थे।सूचना मिलते ही Uttarakhand Police और State Disaster Response Force (SDRF) की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

1000289915

काफी मुश्किल हालात के बीच टीम नीचे तक पहुंची और दोनों को बाहर निकाला।घायल युवक को राफ्ट के जरिए सुरक्षित निकालकर अस्पताल भेजा गया, जबकि लापता युवती को सर्च ऑपरेशन में सकुशल ढूंढ लिया गया।इस तरह हादसे में फंसे दोनों लोग सुरक्षित बचा लिए गए।

यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि पहाड़ी रास्तों पर जरा सी लापरवाही भी जानलेवा हो सकती है।

1000289917

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *