जसपुर के करनपुर से भरतपुर तक निकली तिरंगा यात्रा, 3 किलोमीटर तक पैदल चले भाजपा के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग
जसपुर 12 अगस्त 2026 (समय बोल रहा)
जसपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम करनपुर से भरतपुर तक भारतीय जनता पार्टी की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। करीब 3 किलोमीटर की दूरी तक पैदल तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
हाथों में तिरंगा लेकर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने पूरे जोश के साथ पैदल यात्रा की। यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों और हाथों में लहराते तिरंगों से पूरा माहौल राष्ट्रभक्ति से सराबोर नजर आया।

कार्यक्रम में आपदा सलाहकार समिति के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त विनय रोहेला, भाजपा काशीपुर जिलाध्यक्ष मनोज पाल, जिला महामंत्री सुशील शर्मा, पूर्व भाजपा प्रदेश मंत्री शीतल जोशी

ग्राम प्रधान करनपुर हरिओम सुधा ,खड़क सिंह चौहान, अंजली सैनी, किशोर मुलचंदानी, प्रशांत पप्पी, अंकुर कुमार, सतपाल सिंह, मंडल महामंत्री हरप्रीत सिंह, रवि धामी, रेखा तिवारी, शिव गुम्बर, राजकुमार गुम्बर मंडल अध्यक्ष ,रवि साहनी पूर्व सांसद प्रतिनिधि ,पूर्व विधायक डॉ शैलेंद्र मोहन सिंघल , पूनम मंझारिया, राजू ठाकुर ,भाजपा नेता मनोज सुखिजा और कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

भाजपा नेताओं ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों में राष्ट्रभक्ति, एकता और देश की अखंडता का संदेश दिया गया।करनपुर से भरतपुर तक करीब 3 किलोमीटर की इस पैदल तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। सभी ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे उत्साह के साथ यात्रा को सफल बनाया।


