पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर उत्तराखंड में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित

1000542445

देहरादून 19 मई 2026 समय बोल रहा

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर उत्तराखंड सरकार ने तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।

शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार 19 मई से 21 मई 2026 तक पूरे प्रदेश में राजकीय शोक रहेगा।शासन के आदेश में कहा गया है कि इस दौरान सभी सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा तथा किसी भी प्रकार के शासकीय मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे। साथ ही 20 मई को होने वाले अंतिम संस्कार के दिन राज्य सरकार के सभी कार्यालय बंद रहेंगे।

1000312179

यह आदेश उत्तराखंड शासन के अपर सचिव महावीर सिंह चौहान द्वारा जारी किया गया है।

पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन के बाद पूरे प्रदेश में शोक की लहर है और राजनीतिक व सामाजिक संगठनों द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *