जसपुर में बनेगा नया रोडवेज बस अड्डा, भूमि आवंटन को शासन की मंजूरी

bus station with bus bus stop 1022212 18850

जसपुर 21 मई 2025 (समय बोल रहा)

उधम सिंह नगर के जसपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। जसपुर में नए रोडवेज बस अड्डे के निर्माण के लिए भूमि आवंटन को उत्तराखंड शासन ने मंजूरी दे दी है। शासन द्वारा जारी पत्र के अनुसार ग्राम गांगूवाला, तहसील जसपुर में रोडवेज बस अड्डा निर्माण हेतु परिवहन विभाग को निःशुल्क भूमि आवंटित की गई है।बताया जा रहा है कि लंबे समय से जसपुर क्षेत्र में आधुनिक बस अड्डे की मांग उठ रही थी।

अब शासन की मंजूरी मिलने के बाद बस अड्डा निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। इससे जसपुर और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधाएं मिल सकेंगी।

1000313991

शासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि यह भूमि परिवहन विभाग को स्थानांतरित की जाएगी, जिससे रोडवेज बस अड्डे के निर्माण कार्य को आगे बढ़ाया जा सके। स्थानीय लोगों ने इस फैसले का स्वागत किया है और इसे जसपुर क्षेत्र के विकास की दिशा में बड़ा कदम बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *