जसपुर सहकारी क्रय-विक्रय समिति चुनाव में अमरजीत सिंह की बड़ी जीत, अवधेश सिंह चौहान निर्विरोध उपाध्यक्ष बने
जसपुर 23 मई 2026 (समय बोल रहा)
जसपुर सहकारी क्रय-विक्रय समिति के चुनाव में अमरजीत सिंह ने अध्यक्ष पद पर शानदार जीत दर्ज करते हुए अपनी मजबूत पकड़ साबित की है।चुनाव में अमरजीत सिंह को कुल 14 में से 11 वोट प्राप्त हुए, जिसके बाद समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
जीत की घोषणा होते ही समर्थकों ने मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई और एक-दूसरे को बधाई दी।वहीं समिति के उपाध्यक्ष पद पर अवधेश सिंह चौहान निर्विरोध चुने गए।दोनों पदाधिकारियों के चयन को क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।
समर्थकों का कहना है कि नई टीम किसानों और समिति से जुड़े लोगों के हित में मजबूती से कार्य करेगी।इस मौके पर जसपुर विधायक आदेश सिंह चौहान भी पहुंचे और नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमरजीत सिंह व उपाध्यक्ष अवधेश सिंह चौहान को जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
विधायक ने कहा कि समिति के माध्यम से किसानों और क्षेत्र के लोगों के हितों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।चुनाव परिणाम आने के बाद क्षेत्र में दिनभर जश्न और चर्चाओं का माहौल बना रहा।

