डॉ. एसके गोस्वामी बने ऊधम सिंह नगर के नए CMO, स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करना प्राथमिकता

IMG 20260824 WA0081

रुद्रपुर 24 अगस्त 2026 (समय बोल रहा)

डॉ. एसके गोस्वामी ने ऊधम सिंह नगर के नए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) का पदभार ग्रहण कर लिया है। इससे पहले वे जिला चिकित्सालय रुद्रपुर में बाल रोग विशेषज्ञ के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। हाल ही में वे चंपावत जनपद में तैनात थे।

1000420028

पदभार संभालने के बाद डॉ. गोस्वामी ने जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को घर-घर तक पहुंचाना अपनी प्राथमिकता बताया। कार्यालय सभागार में अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक करते हुए उन्होंने सभी को समय पर कार्यालय पहुंचने और पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

1000407878

उन्होंने कहा कि प्रत्येक कर्मचारी पूरे मनोयोग से कार्य करे और किसी भी लाभार्थी को विभागीय कार्यप्रणाली के कारण परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों से समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया।

1000403883 1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *