वोट कटने के आरोपों पर प्रशासन का जवाब—“सिर्फ आपत्ति दर्ज होने से नाम नहीं कटता”, SIR पर दिया बड़ा बयान

IMG 20260821 WA0065 scaled

खटीमा, 21 अगस्त 2026 (समय बोल रहा)

विधानसभा क्षेत्र-70 खटीमा में फॉर्म-7 के जरिए दर्ज की जा रही आपत्तियों को लेकर स्थानीय प्रशासन ने अपना पक्ष स्पष्ट किया है। उप जिलाधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तुषार सैनी ने कहा कि प्रत्येक आपत्ति का निर्धारित नियमों और उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर परीक्षण किया जाता है।उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल आपत्ति दर्ज हो जाने मात्र से किसी मतदाता का नाम मतदाता सूची से स्वतः विलोपित नहीं होता।

1000406702

एसआईआर की पूरी प्रक्रिया निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार संचालित की जा रही है।प्रशासन ने कहा कि किसी राजनीतिक दल, जनप्रतिनिधि या अन्य व्यक्ति के दबाव में मतदाता सूची को प्रभावित करने का सवाल ही नहीं है। प्रशासन पर लगाए गए पक्षपातपूर्ण रवैये या मतदाता सूची को प्रभावित करने के आरोपों को भी उन्होंने निराधार और तथ्यहीन बताया।

1000403883 1

एसडीएम ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वोट काटने की साजिश अथवा मतदाता सूची को प्रभावित करने संबंधी आरोपों में कोई तथ्य नहीं है।प्रशासन ने मीडिया से अपील की कि निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित समाचार प्रकाशित करने से पहले संबंधित अधिकारियों से तथ्यों की पुष्टि अवश्य की जाए।

1000407878

साथ ही आम मतदाताओं से भी अपील की गई है कि एसआईआर से जुड़ी किसी जानकारी या शिकायत के लिए अपने संबंधित सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी से संपर्क करें और अपुष्ट खबरों के आधार पर भ्रमित न हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *