कुंडा कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, घर में घुसकर जेवरात चोरी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

FB IMG 1786438906628

घर में घुसकर जेवरात चोरी करने वाले दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

काशीपुर 11 अगस्त 2026 (समय बोल रहा)

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली कुंडा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए घर में घुसकर जेवरात चोरी करने वाले दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, ऑपरेशन प्रहार के तहत चोरी की घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच और सुरागरसी की।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किए गए जेवरात बरामद किए।पुलिस ने आरोपियों के पास से पीली धातु का एक हार, तीन अंगूठियां और चार बिछुए बरामद किए हैं। बरामद सामान को पुलिस ने चोरी की घटना से संबंधित बताया है।पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों से पूछताछ कर उनके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

साथ ही मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *