10 साल से फरार मफरूर अभियुक्त आखिरकार गिरफ्तार, पुलभट्टा पुलिस को बड़ी सफलता
रुद्रपुर 03 अगस्त 2026 (समय बोल रहा)
ऊधम सिंह नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में थाना पुलभट्टा पुलिस ने वर्ष 2015 से फरार चल रहे मफरूर शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार अभियुक्त लंबे समय से फरार था और न्यायालय द्वारा उसे मफरूर घोषित किया गया था। पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी थी। आखिरकार विशेष अभियान के तहत पुलभट्टा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और फरार एवं वांछित अभियुक्तों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।

