काशीपुर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा महोत्सव, योग साधकों ने किया शानदार प्रदर्शन

IMG 20260730 WA0056

काशीपुर 29 जुलाई 2026 (समय बोल रहा)

महिला पतंजलि योग समिति, ऊधम सिंह नगर (पश्चिम) के तत्वावधान में अरविंदो सोसायटी केंद्र, डेफोडिल पब्लिक स्कूल, काशीपुर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव-2026 श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन राज्य कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती कमला रिखाड़ी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।कार्यक्रम में जिला प्रभारी कुसुम शर्मा, जिला महामंत्री आशा मौर्य, जिला मीडिया प्रभारी सीमा कंबोज सहित समिति की पदाधिकारी, योग साधक, महिलाएं और बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। मुख्य अतिथि श्रीमती स्नेह लता अग्रवाल तथा विशिष्ट अतिथि श्री रवीन्द्र नेगी, प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य, डेफोडिल पब्लिक स्कूल, ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

1000385635

इस अवसर पर दीप यज्ञ का आयोजन किया गया। श्रीमती कमला रिखाड़ी ने गुरु-शिष्य परंपरा, भारतीय संस्कृति और योग के आध्यात्मिक महत्व पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम के दौरान समिति की बहनों और बच्चों ने आकर्षक योगाभ्यास एवं कठिन योगासनों का प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया।समारोह में संगठन की लाइफ मेंबर बहनों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया, जबकि उत्कृष्ट योग प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पदक प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। अंत में गुरु महिमा और हरि महिमा से ओत-प्रोत भजन-कीर्तन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। उपस्थित श्रद्धालुओं ने राष्ट्र, समाज और विश्व कल्याण की कामना करते हुए गुरु के चरणों में श्रद्धा अर्पित की।

1000385636

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *