काशीपुर की सोनिका चौहान को भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा में बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेश कार्यसमिति की बनीं सदस्य

IMG 20260727 WA0092

काशीपुर 27 जुलाई 2026 (समय बोल रहा)

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा उत्तराखंड ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए काशीपुर की सोनिका चौहान को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया है। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट द्वारा जारी सूची में सोनिका चौहान का नाम शामिल किया गया है।

सोनिका चौहान को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने इसे काशीपुर और ऊधम सिंह नगर के लिए गौरव की बात बताते हुए प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

1000382467

नवनियुक्त प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सोनिका चौहान ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और महिला सशक्तिकरण के लिए पूरी सक्रियता से कार्य करेंगी।

उन्होंने भाजपा प्रदेश नेतृत्व, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट एवं वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी के साथ निभाया जाएगा। उनकी नियुक्ति पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *