मालधन-काशीपुर क्षेत्र के 3 युवक रामनगर में गिरफ्तार, 3 तमंचे और नगदी बरामद

Screenshot 20260502 205420 Facebook

काशीपुर 02 मई 2026 (समय बोल रहा)

रामनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लूट की वारदात में शामिल तीन आरोपियों को अवैध असलहों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 तमंचे, 4 जिंदा कारतूस, एक मोबाइल फोन और ₹7200 नगद बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 1 मई 2026 की रात चेकिंग के दौरान सूचना मिली कि हाथीडगर क्षेत्र में पहले लूट करने वाले युवक दोबारा वारदात की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आयुष चन्याल, अनिल बिष्ट और प्रिंस कुमार को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान तीनों के पास से अलग-अलग तमंचे और कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने अपने एक साथी साहिल के साथ मिलकर पहले एक बाइक सवार से ₹10,000 और मोबाइल लूटे थे।पुलिस ने बताया कि लूट के बाद आपस में पैसों का बंटवारा किया गया था, जिसमें से ₹7200 बरामद कर लिए गए हैं।

इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ BNS की धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *